'दरवाजा खुला छोड़ आई, नींद के मारे…' शराब, आर्केस्ट्रा और डांसर वाला वीडियो वायरल चौकीदार सस्पेंड – AajTak

Feedback
गांव में पुलिस की आंख और कान किसे कहा जाता है? चौकीदार को… वही चौकीदार जो गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की खबर पुलिस तक पहुंचाता है. लेकिन बिहार के वैशाली में एक वायरल वीडियो ने कहानी को उलट दिया. वीडियो में एक चौकीदार कथित तौर पर शराब की बोतल लिए बैठा दिखा. फिर शराब पीते दिखा. इसके बाद आर्केस्ट्रा के स्टेज पर डांसर के साथ डांस करने लगा. वीडियो सामने आया तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और चौकीदार को निलंबित कर दिया.
मामला लालगंज थाना क्षेत्र के मसूदन पकड़ी गांव का है. यहां बीते दिनों राजकिशोर भगत के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी रखा गया. इसी दौरान बनाए गए वीडियो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ दिखाई देता है. 
यहां देखें Video…
हाथ में शराब की बोतल जैसी चीज नजर आती है. इसके बाद वह कथित तौर पर शराब पीता दिखता है. इस दौरान गाना बजता सुनाई देता है- ‘दरवाजा खुला छोड़ आई, नींद के मारे…’ अगले हिस्से में वही व्यक्ति आर्केस्ट्रा के पास पहुंचता है. मंच पर डांसर के साथ डांस करता नजर आता है. 
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हिस्ट्रीशीटर की पार्टी में बार डांसर के साथ झूमने का वीडियो हुआ था वायरल
वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उस व्यक्ति की पहचान अशोक पासवान के तौर पर की. जो सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में चौकीदार है और लालगंज इलाके में ड्यूटी करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर घूमने लगा और मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया.
चौकीदार की ड्यूटी आखिर होती क्या है?
गांव में चौकीदार पुलिस और आम लोगों के बीच एक जरूरी कड़ी माना जाता है. गांव में चोरी, मारपीट, विवाद, संदिग्ध लोगों की आवाजाही या किसी अपराध की भनक लगे तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाने में चौकीदार की भूमिका होती है. इसके अलावा शराबबंदी, बाल विवाह और दूसरी गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी भी प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उससे जुड़ी होती है.
वायरल वीडियो में चौकीदार के कथित तौर पर शराब पीते हुए दिखाई देने की बात सामने आई तो स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की मांग होने लगी. लोगों ने कहा कि अगर वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही चौकीदार है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां सही हैं, तो मामले की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लिया. सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. वीडियो की जांच के बाद चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News