Written By Ujjaval Palanpure
शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है (Image: ANI)
Shubman Gill Provides Update on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. वह चोटिल होने के कारण अभी एक्शन से दूर हैं. IPL 2026 के दौरान उन्हें चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. टीम इंडिया को उनकी कमी खल रही है. सभी के मन में सवाल है कि पांड्या की वापसी कैसे होगी. अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि स्टार ऑलराउंडर को वापसी करने के लिए कुछ घरेलू मैच खेलना होगा.
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या के बारे में बात की. उन्होंने स्टार ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की और बताया कि वापसी से पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने होंगे, ताकि वह मैच फिटनेस हासिल कर पाएं. गिल ने कहा, ‘हमारे बीच काफी बातचीत हुई है. वह शानदार खिलाड़ी हैं. वह जो कर सकते हैं, वह दुनिया में बहुत कम लोग करते हैं. उम्मीद है कि वह कुछ घरेलू मैच खेलेंगे और फिर टीम में वापसी करेंगे. यह निराशाजनक है कि उन्हें इंडिया A मैच से पहले चोट लगी.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
शुभमन गिल भारत के बल्लेबाजी क्रम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं. उन्होंने टॉप ऑर्डर की जमकर तारीफ की और बताया कि हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद लोअर ऑर्डर में भी बल्लेबाजी की समस्या खत्म होगी. गिल ने कहा, ‘जब भी हार्दिक भाई वापसी करेंगे, तो नंबर 7/8 की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी. मैं वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के बल्लेबाजी ग्रुप से खुश हूं.’
हार्दिक पांड्या की पिंडली और शिन में समस्या है. अभी वह बेंगलुरु स्थित BCCI के CoE में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब जॉगिंग शुरू करेंगे और जनवरी की शुरुआत में वह अपना वर्कलोड बढ़ाएंगे. बताया जा रहा है कि पांड्या का कमबैक अब सीधा मार्च 2027 में होने वाले IPL सीजन में हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो हार्दिक को बाहर हुए पूरा एक साल हो जाएगा.
टीम इंडिया की जर्सी में हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में खेला था. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे. अब 2027 में ही उनका वनडे कमबैक संभव नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301