उफ ये इश्क… 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, 'दादाजी' की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस – jagran.com

Agra News: 70 वर्षीय पति की युवा महिला मित्र से परेशान 62 वर्षीय पत्नी ने आगरा के शाहगंज थाने में …और पढ़ें
Agra News: सांकेतिक तस्वीर।
70 वर्षीय पति की युवा महिला मित्र से परेशान 62 वर्षीय पत्नी।
पति अपनी सारी पेंशन युवा महिला मित्र पर खर्च करते हैं।
संपत्ति भी महिला मित्र के नाम करने का एलान किया।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: 70 वर्ष के दादा जी की युवा महिला मित्र से परेशान दादी ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया। बच्चों और नातियों का हवाला देकर मनाने का प्रयास किया। मगर, दादा की आदतों में सुधार नही हुआ। अपनी सारी पेंशन युवा महिला मित्र पर खर्च करने लगे। जब अपनी संपत्ति भी दंपती के नाम करने का एलान किया तो दादी चुप नहीं बैठ सकीं, उन्होंने पति के विरुद्ध शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। 62 वर्ष की वृद्धा ने पुलिस को बताया कि 70 वर्ष के पति का दो वर्ष से व्यवहार बदल गया है। एक महिला के फोन उनके पास आते हैं। पति अपनी पेंशन का एक भी रुपया घर पर खर्च नहीं करते हैं।
सारी पेंशन अपनी युवा महिला मित्र और उसके पति पर उड़ा देते हैं। पति से इसका विरोध किया, घर में खर्च देने कहा लेकिन उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया। पति दो वर्ष से उनका मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
वृद्धा का आरोप है कि तीन मई की रात को पति से उनकी हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। वृद्ध पत्नी का आरोप है कि युवा दंपती ने उनके पति को अपने जाल में फंसा लिया है। उनकी सारी रकम खर्च करा रहे हैं। वृद्धा ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक
एसीपी लोहामंडी गौरव सिह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। वृद्धा द्वारा लगाए गए आरोपों को देखते हुए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी आज: सुबह 4 बजे से लाडली जी ने शीश महल से दिए दर्शन तो उमड़े भक्त; बरसाना में राधे-राधे की गूंज

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News