साहिबगंज। बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एंबुलेंस मोटर नाव का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रामपुर दियारा क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस मोटर नाव के माध्यम से सुरक्षित रूप से साहिबगंज लाया गया, जहां उसे तत्काल सदर अस्पताल, साहिबगंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 गुणा 7 आपातकालीन सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं त्वरित राहत व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आमजनों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play