Feedback
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर हावड़ा पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है. हावड़ा के रंगदार और कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाया. आकाश सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने, रंगदारी गिरोह चलाने और हावड़ा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.
पुलिस ने उसे मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में ले जाकर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन किया. जांच अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह समझना था कि आरोपी ने अपराध की योजना कैसे बनाई, किन लोगों की मदद ली और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया. क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के दौरान शुक्रवार को आकाश सिंह हाफ पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दिया था.
लेकिन पुलिस शनिवार को जब उसे दोबारा घटनास्थलों पर लेकर पहुंची, तब उसके बाल और दाढ़ी कटे हुए थे और वह केवल कच्छा और बनियान में नजर आया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और आरोपी को विभिन्न इलाकों में घुमाकर घटनाओं की जानकारी जुटाई गई. हावड़ा पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी को लेकर पुराने मामलों के घटनास्थलों का दौरा किया और उससे पूछताछ की.
पुलिस का दावा है कि इस प्रक्रिया से कई अहम सुराग मिले हैं और पुराने मामलों की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है. आरोपी को कच्छा-बनियान में परेड कराने की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे मानवाधिकार और पुलिस प्रक्रिया से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू