दिल्ली एनसीआर में काम करने वाले हर शख्स का सपना होता है कि नोएडा या फिर गुरुग्राम में उसका अपना एक घर हो। लोग लाखों और करोड़ों तक खर्च करके ऊंची-ऊंची इमारतों में फ्लैट खरीदते हैं। इतना पैसा लगाकर भी अगर उन्हें सुकून से रहने को ना मिले तो जिंदगी ही बेकार लगने लगती है। ऐसा ही एक्सपीरियंस नोएडा की गगनचुंबी इमारत में रहने वाले एक शक्स ने सोशल मीडिया पर बयां किया है। इंस्टाग्राम पर बिल्डिंग की हालत को दिखाते हुए उसका कहना है कि इस फ्लैट में रहना जैसे कि जंगल में रहने जैसा है। पड़ोस के फ्लैट से कीड़े अटैक करते हैं और उसकी आंखें भी सूजी हुई हैं।
@adarshxunfltrd नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 22वें मंजिल पर 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत का फ्लैट खरीदा है। फ्लैट के अंदर तो वह जैसा चाहें वैसा रख सकते हैं लेकिन बाहर देखने पर दिमाग ही खराब हो जाता है। चारों ओर बिल्डिंग में प्लास्टर उखड़ा हुआ है जो कि बहुत खराब लगता है। पड़ोस के ही एक फ्लैट में कोई रहता नहीं है तो इसमें कबाड़ा भर दिया गया है।
यूजर ने कहा, इतने पैसे हमने दिए हैं ये दिन देखने के लिए। मैं बहुत पछता रहा हूं 1 करोड़ से ज्यादा निवेश करके। ऊपर से खाली फ्लैट में सारा कचरा फैला है और उससे बहुत सारे कीड़े पैदा हो रहे हैं। ऐसे-ऐसे कीड़े जो कि आज तक मैंने देखे ही नहीं। आप मेरे चेहरे की स्थिति देखिए। इन कीड़ों को पता चल जाता है कि वहां से रास्ता है। इन सबने मेरा गेम बजा दिया है।
यूजर का इतना खतरनाक अनुभव बताने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि इसीलिए उन्हें फ्लैट पसंद ही नहीं है। एक अन्य यूजर ने कहा, एक बालकनी के लिए 1 करोड़ का पछतावा। इसीलिए मैं फ्लैट नहीं पसंद करता हूं। एक अन्य यूजर ने कहा, ये लोग करोड़ों लेकर हमें लूट रहे हैं। छोटा सा फ्लैट और भारी-भरकम रकम। इसकी कीमत तो 30-35 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एक अन्य यूजर ने कहा, इसी तरह हम करोड़ों का फ्लैट खरीदते हैं और फिर चार या पांच साल में ही बिल्डल की असलियत सामने आ जाती है। एक यूजर ने कहा, ऐसे बिल्डर को पकड़कर चार देने चाहिए। इस स्थिति में तो चिड़ियाघर के जानवरों को भी नहीं रखा जाता जो कि इंसानों की हो गई है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play