7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ सस्ता 5G फोन POCO M8s ग्लोबली लॉन्च – 91mobiles.com

टेक ब्रांड पोको ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया मोबाइल POCO M8s 5G पेश किया है। यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जो 7000mAh battery की ताकत से लैस है। ग्लोबल मार्केट में इसे 8GB RAM, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। पोको एम8एस 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
POCO M8s 5G फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट है जिसके साथ 850निट्स हाई ब्राइटनेस और 374पीपीआई का सपोर्ट भी मिलता है। फोन स्क्रीन Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफाइड है जो आंखों को नुकसान होने से रोकती है।

पोको एम8एस 5जी फोन को एंड्रॉयड आधारित Hyper OS पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.30गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 619 GPU मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए पोको एम8एस 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 7000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज में इसपर तकरीबन 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक पाया जा सकता है। वहीं ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी बचने पर भी यह करीब 7.5 घंटे का स्टैंडबॉय टाईम दे सकता है। इस मोबाइल को 1600 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी हेल्थ 80% से उपर रह सकती है।

POCO M8s को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन 18W reverse charging तकनीक भी सपोर्ट करता है। रिवर्स चार्जिंग के चलते यह स्मार्टफोन पावरबैंक का काम भी कर सकता है। चार्जिंग ऑप्टिमाइज़ के लिए इसमें Smart charging engine 2.0 तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एम8एस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह पोको 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर क्षमता से लैस है।

पोको एम8एस 5जी फोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है। वहीं सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह पोको स्मार्टफोन Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल में Infrared sensor भी लगाया गया है जो फोन को टीवी रिमोट बना सकता है।
POCO M8s 5G फोन ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस $189 है। यह इंडियन करंसी अनुसार 17,599 रुपये के करीब है। वहीं बड़े वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसके $219 यानी तकरीबन 20,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसे white और black कलर में बेचा जाएगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News