CM Yogi Govt Plantation Campaign: उत्तर प्रदेश में जुलाई माह ऐतिहासिक बनने जा रहा है। CM Yogi सरकार वन महोत्सव के तहत एक दिन में प्रदेश की कुल आबादी से भी ज्यादा पौधे लगाने का महाअभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के साथ इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर ले जाना है। योगी सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जो प्रदेश की आबादी से भी अधिक है। सीएम ने अभियान की गंभीर तैयारी के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 तक यूपी में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से 2023 के बीच यूपी के हरित आवरण में तीन लाख एकड़ से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान को स्कूलों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों और गो-आश्रय स्थलों तक ले जाया जाए और नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, प्रभात फेरी जैसे माध्यमों से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए।
CM Yogi आदित्यनाथ ने वन महोत्सव के दौरान नदियों के पुनर्जीवन को अभियान का मुख्य केंद्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नदियों के संरक्षण के जो प्रयास किए गए हैं, उनके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इस बार नदियों के आस-पास विशेष रूप से पौधारोपण कराया जाएगा ताकि जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार में और तेजी लाई जा सके।
CM Yogi ने कहा कि वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले सभी नवजातों को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ दिया जाएगा और उनके अभिभावकों को एक पौधा भेंट किया जाएगा। यह एक नवाचार होगा, जिससे हर परिवार पर्यावरण संरक्षण में भावनात्मक रूप से जुड़ सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी करे।
CM Yogi आदित्यनाथ ने भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल से भेंट की और निर्देश दिया कि व्यापारियों व युवा उद्यमियों से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। उन्होंने युवाओं को पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण की योजना के बारे में जागरूक करने को कहा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दानवीर भामाशाह के योगदान को याद किया गया और व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया।
लखनऊ के किसान बाजार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने ‘यूथ अड्डा’ का लोकार्पण कर ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर युवाओं को चेक और टूल किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भामाशाह से प्रेरणा लेकर हिंदू समाज और व्यापारिक जगत में सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Your email address will not be published.
न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।
Follow us on social media:
© 2023 News 1 India
© 2023 News 1 India
Login to your account below
Please enter your username or email address to reset your password.