बिज़नेस
स्पोर्ट्स
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर और तेंगनौपाल जिलों से प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां शनिवार को की गईं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के एक सक्रिय सदस्य को बिष्णुपुर में ओइनम उषाखांगदाबी स्थित उसके आवास से पकड़ा गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को भारत-म्यांमा सीमा के पास तेंगनौपाल में पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले में नगारियान हिल के पास एक अभियान के दौरान एक राइफल, बंदूकें, कारतूस और एक हथगोला समेत हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया था।
अधिकारी ने बताया कि इस बीच, स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद तेंगनौपाल जिले में बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने एक ‘‘पुराने बिना फटे बम’’ को निष्क्रिय कर दिया।
Tags
अन्य न्यूज़
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें