एक ही AC से ठंडे होंगे दो कमरे, मिल गया बिजली बचाने का तगड़ा जुगाड़; जानिए पूरी डिटेल – India.Com

Edited by: Rishabh Kumar | Updated: Jul 19, 2026, 8:45 PM
बारिश के मौसम में लोग चिपचिपी गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए धड़ल्ले से एसी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एसी को लेकर एक तगड़ा जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जाता है कि कैसे एक ही AC की मदद से दो रूम को ठंडा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये जुगाड़…
वीडियो के अनुसार, AC के सामने एक PVC पाइप लगाया जाता है. इस पाइप का दूसरा सिरा दूसरे कमरे तक ले जाया जाता है, ताकि ठंडी हवा वहां पहुंच सके. इसके लिए दोनों कमरों के बीच की दीवार में छेद करना पड़ता है. पाइप की लंबाई और उसका आकार सही होना भी जरूरी है. अगर सेटअप ठीक से नहीं बनाया गया, तो हवा का फ्लो कम हो सकता है और पूरा सिस्टम सही तरह से काम नहीं करेगा.
इस जुगाड़ में AC से निकलने वाली ठंडी हवा का एक हिस्सा सीधे कमरे में फैलता है, जबकि कुछ हवा PVC पाइप के अंदर चली जाती है. यही पाइप उस हवा को दूसरे कमरे तक पहुंचाता है. यानी दूसरे कमरे में अलग से AC नहीं लगाया जाता, बल्कि उसी AC की हवा वहां भेजी जाती है. वीडियो में यह तरीका काफी आसान दिखाया गया है, लेकिन असल में इसकी कूलिंग कई बातों पर निर्भर करती है.
इस सवाल का जवाब है, नहीं. जिस कमरे में AC लगा होता है, वहां हमेशा बेहतर कूलिंग मिलती है. दूसरे कमरे तक पहुंचने वाली हवा का दबाव और मात्रा कम हो जाती है. इसलिए वहां हल्की ठंडक तो महसूस हो सकती है, लेकिन AC वाले कमरे जैसी कूलिंग नहीं मिलेगी. अगर दूसरा कमरा बड़ा है या बहुत गर्म है, तो यह तरीका ज्यादा असरदार साबित नहीं होगा.
कई लोग सोचते हैं कि एक AC से दो कमरे ठंडे करने पर बिजली की बचत होगी, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. जब AC को दो जगह ठंडक पहुंचानी पड़ती है, तो उसे ज्यादा देर तक चलना पड़ सकता है. ऐसे में बिजली की खपत कम होने की बजाय बढ़ भी सकती है. इसलिए इस जुगाड़ को अपनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर घर में इसका फायदा एक जैसा नहीं होगा. एयर कंडीशनर को एक तय आकार के कमरे के हिसाब से बनाया जाता है. अगर उससे दो कमरों को ठंडा करने की कोशिश की जाए, तो मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है.
Disclaimer: अगर आप भी इस वायरल जुगाड़ को आजमाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी AC तकनीशियन से सलाह जरूर लें. दीवार में छेद करना, पाइप लगाना और एयर फ्लो को सही रखना आसान काम नहीं है. यह तरीका कुछ हालात में हल्की राहत दे सकता है. India.com हिंदी वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है. (All Image: Canva)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News