Gangapar News: सो रहे बुजुर्ग को मारी चाकू, गंभीर, Gangapar Hindi News – Hindustan

Gangapar News: घर में सो रहे बुजुर्ग को किसी ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही बेटे को हुई वह मकान के अंदर पहुंच घायल पिता को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल ले गया। बेटे की सूचना पर मेजा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पास पड़ोस की कुछ महिलाएं व पुरुष को पूछताछ के लिए ले थाने ले गई। कोतवाल मेजा नृपेन्द्र नाथ शुक्ल ने बताया कि चाकू मारने में पड़ोस के लोगों का नाम सामने आ रहा है, तहरीर मिलने के बाद लिखापढ़ी दर्ज कर ली जाएगी। मेजा के भसुन्दर गांव निवासी 59 वर्षीय सूर्यबली गुप्ता मदरहा गांव के एक परिवार से लगभग 17 बिस्वा जमीन खरीद रखी है।
इसी जमीन मे वह मकान बनवाकर मदरहा गांव में रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भसुन्दर गांव में रहते हैं। रात ग्यारह बजे के लगभग सूर्य बली गुप्ता का बेटा रामचन्द गुप्ता मदरहा गांव स्थित मकान पहुंचा तो उसके पिता सूर्यबली की कराहने की आवाज आई, लेकिन मकान की कुंडी अंदर से बंद होने की वजह से वह कुछ न कर सके, मकान के पिछे वाले खिड़की से अंदर गया तो उसके पिता सूर्यबली खून से सने पड़े थे, पिता को घायल देख रामचन्द्र गुप्ता चीख पुकार करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पुलिस पहुंच पड़ोस के एक वैश्य परिवार के आधे दर्जन महिला व पुरूष को घटना की जानकारी करने के लिए ले गई है। सूत्रों की मानें तो सूर्यबली ने जिस जमीन में मकान बनवा रखा है, उसी के पास आबादी की जमीन है, इसी जमीन को लेकर वैश्य परिवार से उसका तनाव था, जमीन के विवाद का समझौता कई बार संभ्रान्त लोगों द्वारा कराया गया, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। वैश्य परिवार ने बताया कि घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है, सूर्यबली ने खुद से घटना को अंजाम दे रखा है, जिससे उसका पक्ष मजबूत हो सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News