एग्जॉस्ट फैन के होल से बनाए अश्लील वीडियो, कोलकाता गैंगरेप की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे – News24 Hindi

—विज्ञापन—
कोलकाता में 25 जून को लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने अलीपुर कोर्ट में 658 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में TMC छात्र परिषद के नेता मनोजीत मिश्रा समेत समेत चार लोग आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। वहीं इस चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपियों ने एग्जॉस्ट फैन के होल से कई अश्लील वीडियो बनाए थे। माना जा रहा है कि अब कोर्ट जल्द ही इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है।
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में TMC छात्र परिषद के नेता मनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी, जैब अहमद और कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने इस मामले में 80 लोगों से गवाही ली है। इन सभी के बारे में चार्जशीट में बताया गया है। इसके इसके अलावा DNA और फोरेंसिक रिपोर्ट भी जमा कर दी गई हैं। चार्जशीट में फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को प्रमुखता दी गई है। माना जा रहा है कि डिजिटल सबूतों से आरोपियों के बारे में बहुत कुछ पता चला है, जो बताता है कि इन लोगों ने छात्रा के साथ किस तरह बर्बरता की थी।
पुलिस की चार्जशाीट में फोरेंसिक जांच ने पुष्टि की है कि मनोजीत मिश्रा का डीएनए पीड़िता के कपड़ों से लिए गए नमूनों से मेल खाता है। तीनों आरोपियों से प्राप्त मोबाइल फोन फुटेज में यौन उत्पीड़न की घटना दिखाई देती है, जो स्पष्ट रूप से उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करती है। पुलिस ने चार्जशीट में फोरेंसिक जांच को विस्तार से बताया है। एक-एक सबूतों को बहुत बारीकी से दर्शाया गया है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में स्कूल के बाहर बम विस्फोट, 1 की मौत, NIA टीम मौके पर पहुंची
सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में बताया कि आरोपी जोर जबदरस्ती कर पीड़िता को गार्ड रूम में ले गया था। कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद है। सीसीटीवी इफुटेज में आरोपी छात्रा को घसीटकर ले जाता हुआ दिख रहा है।
पुलिस ने कहा कि ये सबूत पीड़िता की लिखित शिकायत की पुष्टि करते हैं। अपनी शिकायत में, पीड़िता ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसके शादी के प्रस्ताव को मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने बाद में उसके साथ रेप किया। दो अन्य छात्रों ने उसके इस रेप कांड पर नजर रखते हुए उसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
ये भी पढ़ें: ‘बंगाल पुलिस ने नबन्ना अभियान में मेरी पत्नी को पीटा…’, आरजी कर रेप पीड़िता के पिता के गंभीर आरोप
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News