एथेंस में धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, चार अमेरिकियों समेत 6 लोगों की मौत – Jagran

ग्रीस की राजधानी एथेंस में एक दो मंजिला रिहायशी इमारत जोरदार धमाके के बाद ढह गई, जिसमें चार अमेरिकी नागरिकों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।
एथेंस में दो मंजिला रिहायशी इमारत धमाके से ढह गई।
हादसे में चार अमेरिकी नागरिकों सहित कुल छह लोगों की मौत हुई।
गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी या गैस रिसाव मुख्य वजह लग रही है।
डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक पर्यटक क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एथेंस के ऐतिहासिक इलाके में एक दो मंजिला रिहायशी इमारत जोरदार धमाके के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
इस भयानक हादसे में चार अमेरिकी नागरिकों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। मेयर और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस तबाही की मुख्य वजह गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी या गैस रिसाव लग रही है।
ग्रीक फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता वासिलिस वाथ्राकोगियानिस ने एक टीवी ब्रीफिंग में बताया कि भारी उपकरणों, रेस्क्यू डॉग्स, कैमरों और सेंसर की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। मलबे को हटाने के बाद बचाव टीमों ने छह लोगों के शव बरामद किए।
बता दें कि यह इमारत एथेंस के प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र ‘प्लाका’ में स्थित थी, जो एक्रोपोलिस और ज्यूस के मंदिर जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों के बेहद करीब है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इमारत मलबे, मुड़े हुए लोहे, टूटी टाइलों और कंक्रीट में तब्दील हो गई। इसकी चपेट में आने से आसपास के घरों, दुकानों और खड़ी कारों को भी भारी नुकसान पहुंचा और धमाके का मलबा तथा कांच के टुकड़े तीन-तीन ब्लॉक दूर तक जा गिरे।
अधिकारियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग अमेरिकी पर्यटक थे, जो दो अलग-अलग कपल्स के रूप में आए थे। ये दोनों अमेरिकी जोड़े शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एथेंस एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन जब वे एयरपोर्ट नहीं पहुंचे और तय समय पर संपर्क नहीं हुआ, तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इसके अलावा, एक बुजुर्ग जोड़ा भी इसी इमारत के दूसरे अपार्टमेंट में रहता था।
एथेंस में तैनात अमेरिकी राजदूत किम्बर्ली गुइफॉयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा कि एथेंस में हुए इस विस्फोट में चार अमेरिकी नागरिकों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है।
दूसरी ओर घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि धमाके के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि आसपास के लोगों ने पहले भी गैस की दुर्गंध आने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है। फिलहाल, एम्बुलेंस की मदद से शवों को पहचान और आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News