बाराबंकी के शिवनाम गांव में बिजली पोल के सपोर्ट तार (स्टे) में करंट उतरने से एक मासूम बच्ची झुलस गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश के बाद पोल के स्टे में अर्थिंग की जगह सीधा करंट आ रहा था। बच्ची खेलते हुए इसके संपर्क में आई। परिजनों ने उसे छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना बिजली विभाग को 2 घंटे पहले दी गई, पर टीम नहीं पहुंची। स्टे तार में अभी भी करंट है। ग्रामीणों ने डर से उसके चारों ओर ईंटें लगाई हैं। बिजली लाइन चालू है, सप्लाई बंद नहीं की गई।
गीली जमीन और बारिश से करंट फैलने का डर है। छोटे बच्चों के गुजरने से हादसे की आशंका है। लोगों ने तुरंत बिजली बंद कर स्टे की मरम्मत और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्ची के इलाज का खर्च विभाग से उठाने की भी मांग है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.