एनएच-31 पर हादसे में अधेड़ की मौत – Hindustan

साहेबपुरकमाल। सनहा ढाला के समीप एनएच-31 पर शनिवार को सड़क हादसे एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी 55 वर्षीय बौकू महतो के रूप में की गयी। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह सनहा नया टोला से मोर्निंग वॉक पर थे। इसी क्रम में एनएच-31 के किनारे टहल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह जख्मी होकर सड़क किनारे जा गिरे। काफी देर बाद वहां टहल रहे कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे जख्मी पड़े बौकू महतो पर पड़ी लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News