एसएसपी अनुराग आर्य देश के 100 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में शामिल – Hindustan

एसएसपी अनुराग आर्य ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला पुलिस प्रमुखों की सूची में जगह बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देशभर के जिला पुलिस प्रमुखों में से चयनित 100 अधिकारियों में उनका नाम शामिल किया गया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10 पुलिस कप्तानों को स्थान मिला है, जिनमें अनुराग आर्य भी शामिल हैं। इस सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ उनके संबंधों को प्रमुख आधार बनाया गया है। इसके अलावा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, संकट के समय निर्णय क्षमता, आधुनिक तकनीक व नवाचार का इस्तेमाल तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के अनुसार देश में वर्तमान में 1100 से अधिक आईपीएस जिला पुलिस प्रमुख या पुलिस इकाइयों के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस सर्वे में इनमें से टॉप 100 आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें एसएसपी अनुराग आर्य भी शामिल हैं。
इस सूची का चयन करने के लिए कई स्तरों पर मूल्यांकन किया गया। इसमें आधिकारिक आंकड़ों और प्रशासनिक स्रोतों के साथ ही मीडिया रिपोर्ट, विशेषज्ञों की राय, सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी व जमीनी स्तर के सर्वेक्षण को भी आधार बनाया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, दूरदर्शी नेतृत्व एवं नवाचार, पारदर्शिता और जवाबदेही, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, प्रबुद्ध वर्ग की राय तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि समेत दस मानक तय किए गए थे।
उत्तर प्रदेश से इस सूची में आकाश पटेल (चंदौली), अनुराग आर्य (बरेली), अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर), दीक्षा शर्मा (ईस्ट जोन लखनऊ), डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर), इलामारन जी. (एटा), केके बिश्नोई (संभल), प्राची सिंह (अंबेडकरनगर), डॉ. इराज राजा (गाजीपुर) और सर्वानंद टी. (अमेठी) का चयन हुआ है।
अनुराग आर्य का जन्म 1987 में बागपत जिले के छपरौली गांव में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और फिजिक्स में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। पहले उनका सेलेक्शन आरबीआई में हुआ था, इसके करीब आठ महीने बाद वर्ष 2013 में वह पहले प्रयास में ही आईपीएस बने, जिसमें उनकी रैंक 163 थी। परिवार में उनकी मां डॉ. पूनम आर्य, पत्नी वनिका सिंह और बेटी अनाइका आर्य हैं। पत्नी वनिका सिंह पीसीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अनुराग आर्य अमेठी, बलरामपुर, मऊ, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। वह बास्केटबॉल के खिलाड़ी होने के साथ ही साहसिक गतिविधियों के भी शौकीन हैं। वह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी से प्रशिक्षित पर्वतारोही, औली से प्रमाणित स्कीयर हैं तथा हैदराबाद मैराथन और दिल्ली हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।
– अगस्त 2024 में शाही-शीशगढ़ क्षेत्र में सीरियल किलर कुलदीप को गिरफ्तार कर दहशत का अंत किया, जिससे लगातार हो रही महिलाओं की हत्या पर रोक लग सकी।
– सितबंर 2025 में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोल्डी बराड़ गैंग द्वारा की गई फायरिंग की घटना का खुलासा। दो शूटर्स का एनकाउंटर, एक मुठभेड़ में घायल और तीन गिरफ्तार।
– सितंबर 2025 में मौलाना तौकीर रजा द्वारा कानपुर प्रकरण को लेकर बवाल कराने पर दस मुकदमे दर्ज किए गए। मौलाना तौकीर समेत करीब 101 उपद्रवी जेल भेजे गए।
– तैनाती के बाद से अब तक लूट, गोकशी, महिला अपराध, हत्या जैसे अपराधों में लिप्त 213 से ज्यादा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए, जिनके एक या दोनों पैर में गोली लगी।
– अक्तूबर 2025 में डकैती में वांछित एक लाख रुपये के इनामी फिरोज उर्फ शैतान उर्फ इफ्तेखार और मार्च 2016 में पत्नी व साले की हत्या करने वाले अफसर का एनकाउंटर।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News