एनटीपीसी औरैया को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और हिंदी के प्रभावी प्रयोग के लिए ‘राजभाषा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। 27 अगस्त को पटना में आयोजित समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा सभागार में एनटीपीसी औरैया को सम्मानित किया।
एनटीपीसी औरैया की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा) आलोक अधिकारी ने समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि एनटीपीसी औरैया में राजभाषा हिंदी के प्रति किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी कार्यों का परिणाम है।
समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और बिहार सरकार के पूर्व डीजीपी आलोक राज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान
राजभाषा शिखर सम्मान मिलने से एनटीपीसी औरैया की कार्यप्रणाली में हिंदी के बढ़ते प्रभाव को भी पहचान मिली है। अधिकारियों ने इस उपलब्धि को संस्थान के सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। साथ ही भविष्य में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग को और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.