झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता के विरोध में एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा चौकी चौराहे पर प्रदर्शन कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर सहमंत्री आयुष शर्मा ने किया। विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने बताया कि झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के प्रयास का विरोध किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। विद्यार्थियों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है।
विद्यार्थियों की आवाज सुनने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान महानगर सहमंत्री हर्षवर्धन, कुणाल मिश्रा, आयुष शर्मा, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, सत्यम गुर्जर, हर्षित चौधरी, अंश गंगवार, कार्तिक, लक्की शर्मा, पुष्पेंद्र कठेरिया समेत अन्य रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play