गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नई पाठ्यक्रम व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के साथ अपने कौशल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रवेश समिति की समन्वयक डॉ. सदफ अतहर ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. अनीता कुमारी आदि डॉ. नितिन कुमार बख्शी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play