देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर ने अपने नर्सिंग कर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए 16 नर्सिंग अधिकारियों को पदोन्नत कर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्थान के प्रशासनिक विभाग द्वारा 19 जून 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
पदोन्नति का यह निर्णय संस्थान के अध्यक्ष की स्वीकृति वं 13 जून 2026 को आयोजित समीक्षा विभागीय पदोन्नति समिति (रिव्यू डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में नटवर सिंह, केशर राम, पंकज कुमार शर्मा, सुनील भीखू, मुकेश चौधरी, अमला बेनी, शिखा गिल, शक्ति कुमार, दुर्गेश कुमारी, अंजलि, सजना एस, ब्लेसी पी, किरण मल्होत्रा, निरजा जाल्क्सो, क्रिस्टिन प्रियंका एक्का व नीलिमा कच्छप शामिल हैं।
सभी अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे लेवल-8 में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि कुछ अधिकारियों को उनकी पात्रता तिथि से काल्पनिक (नोशनल) पदोन्नति प्रदान की गई है। हालांकि, वास्तविक वित्तीय लाभ उन्हें सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही प्राप्त होगा। प्रशासन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह आदेश जारी होने के सात दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति प्रशासन अनुभाग में जमा करें तथा पदभार ग्रहण करने की रिपोर्ट भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करें। इसके अलावा अधिकारियों को एक माह के भीतर वेतन निर्धारण (पे-फिक्सेशन) के लिए नियमानुसार विकल्प प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी के संबंध में पदोन्नति के लिए अयोग्यता से जुड़ा कोई तथ्य सामने आता है, तो उसकी पदोन्नति निरस्त की जा सकती है। एम्स देवघर में नर्सिंग अधिकारियों की यह पदोन्नति न केवल उनके कार्यों और अनुभव का सम्मान है, बल्कि संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्थान के नर्सिंग कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि वह मरीजों की सेवा और संस्थान के विकास में और अधिक योगदान देंगे। यह पदोन्नति आदेश एम्स देवघर के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लेखा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। इससे संस्थान के नर्सिंग कैडर में उत्साह का माहौल है और इसे कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play