Petrol Diesel Price Today: डीजल का रेट इस शहर में 89.47 रुपये, क्या कच्चे तेल का दाम गिरते ही कम हुआ रेट? – Live Hindustan

मुख्य बातें

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार 21 जून को भी कोई गिरावट नहीं देखने को मिली है। कीमतें पुराने स्तर पर हीं हैं। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट काफी कम हो चुका है। एक समय इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का दाम 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच स्थिति सामान्य होने के बाद कच्चे तेल का दाम काफी कम हो गया है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। बता दें, युद्ध शुरु होने से पहले क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।

यूपी के सोनभद्र में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इस अधिक कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को प्रोसेस करके पेट्रोल और डीजल बेच रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कम रेट फायदा रिटेल कीमतों में दिखेगा। उन्होंने कीमतों में कटौती की संभावना का संकेत दिया है।

दिल्ली 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.18 रुपये

चेन्नई – 107.77 रुपये

गुरुग्राम – 103.17 रुपये

नोएडा – 102.12 रुपये

बेंगलुरू – 110.93 रुपये

भुवनेश्वर – 108.81 रुपये

चंडीगढ़ – 101.54 रुपये

हैदराबाद – 115.73 रुपये

जयपुर – 112.66 रुपये

लखनऊ – 101.89 रुपये

पटना – 113.46 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49

चंडीगढ़ – 101.51 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 97.83 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.83 रुपये

नोएडा – 95.56 रुपये

बेंगलुरू – 98.80 रुपये

भुवनेश्वर – 100.52 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 103.82 रुपये

जयपुर – 95.36 रुपये

पटना – 99.47 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये

पिछले महीने यानी मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार कंपनियों ने बढ़ोतरी की थी। पहली बार बढ़ोतरी 15 मई को करीब 3 रुपये की हुई थी। मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। बता दें, युद्ध शुरू होने के 76 दिन तक घरेलू स्तर पर तेल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई थी। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की गई थी।

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News