Feedback
केरलम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मंगलवार शाम एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई. एयरपोर्ट के बेहद करीब एक निजी जमीन पर ऊंची क्रेन खड़ी होने के कारण दो विमानों को उतरने की परमिशन नहीं मिल सकी. सुरक्षा खतरे को देखते हुए इन दोनों विमानों को लैंडिंग से पहले करीब 20 से 30 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाने पड़े.
एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने शाम करीब 4 बजे इस क्रेन को देखा. ये क्रेन एयरपोर्ट के पास स्थित एक निजी जमीन पर मरम्मत के दौरान ऊपर उठाई गई थी. विमानों की सुरक्षा के लिए इसे खतरा मानते हुए एटीसी ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट कर दिया.
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारी हरकत में आए और क्रेन की सही लोकेशन का पता लगाकर उसे हटवाने की कवायद शुरू की. मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस क्रेन को सर्विसिंग के लिए वहां लाया गया था. लेकिन, ऊपर उठाते समय अचानक आई किसी तकनीकी खराबी के कारण ये बीच में ही फंस गई.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हवाई संकट अब भी जारी, तीसरे दिन 10 हजार फ्लाइट्स प्रभावित
पून्थुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत
प्रशासन और पुलिस की मशक्कत के बाद क्रेन और उससे जुड़े वाहन को वहां से हटाया गया. रास्ता पूरी तरह साफ होने के बाद ही हवाई यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका और विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इस गंभीर लापरवाही को लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों ने पून्थुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू