एशिया की ऐतिहासिक राम बरात छह को: 2500 पुलिस और PAC जवान संभालेंगे सुरक्षा, जोन में बांटा आगरा – Jagran

आगरा में प्रभु श्रीराम की बरात और जनकपुरी आयोजन के लिए पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा का खाका तैयार किया है, …और पढ़ें
Agra News: फाइल फोटो।
श्रीराम बरात 6 अक्टूबर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में निकलेगी।
बरात मार्ग को चार सुपर जोन और आठ जोन में बांटा गया।
ड्रोन से निगरानी और 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: प्रभु श्रीराम की बरात और जनकपुरी आयोजन के लिए सुरक्षा का खाका पुलिस ने तैयार कर लिया है। श्रीराम की बरात छह अक्टूबर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में निकलेगी। श्रीराम बरात के मन:कामेश्वर मंदिर से जनकपुरी तक के मार्ग को चार सुपर जोन एवं आठ जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त एवं एसीपी को बनाया गया है।
श्रीराम बरात के मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के साथ एक हजार पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।
प्रभु श्रीराम बरात की शुरुआत पुराने शहर से होती है। जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमने के बाद जनकपुरी पहुंचती है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बतायसा कि राम बरात और जनकपुरी आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार है। सुपर जोन का प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त या एसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे। जबकि जोन का प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। जबकि 10 से 12 झांकियों को एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर एवं 20 से अधिक उप निरीक्षकों व आरक्षियों की मौजूदगी में निकाला जाएगा।
श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के स्वरूप की सुरक्षा को विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1,500 आरक्षी और एक हजार पीएसी जवान लगाए गए हैं। पुलिस लाइन में गुरुवार को बैंड संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की।
डीसीपी ने बताया कि राम बरात में 50 से 60 बैंड कर्मचारी होते हैं। उन्होंने बैंड संचालकों से कहा कि वह ऐसी गाड़ी लेकर आएं तो संकरे रास्ते से आसानी से निकल सके। बड़ी गाड़ी संकरे रास्तों पर फंसने पर जाम की स्थित बन जाती है।
यह भी पढ़ें- Janakpuri 2025: राम बरात की तारीख तय… तीन मंजिला होगी लंका, दशानन का पुतला होगा खास; कमलानगर में सजेगी जनकपुरी
यह भी पढ़ें- आगरा की श्रीराम बरात में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी, राजा दशरथ-रानी कौशल्या ने दिया न्योता

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News