रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में कथित अनियमितताओं और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस रामगढ़ में हुई। बैठक में आगामी विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी ने किया। बैठक में कांग्रेस, राजद और भाकपा माले के नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत स्वरूप को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ में 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय मार्च निकाला जाएगा। मार्च दोपहर तीन बजे सुभाष चौक से शुरू होकर थाना चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेगा। यहां राष्ट्रीय गान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा, जिसमें सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान है। कार्यक्रम के समापन पर ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के पंकज प्रसाद तिवारी, धर्मराज राम, सीपी संतन, मुकेश यादव, दिनेश मुंडा सहित राजद और भाकपा माले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play