उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें जारी की गई। भ्रामक सूचनाएं एक्स पर एसआई राधा पासवान के नाम से संचालित आईडी से पोस्ट की गई। जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। थानाप्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को था। परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मांग और भ्रामक सूचनाएं वायरल की गई। निगरानी के दौरान एक्स पर इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने देखा।
पड़ताल में पता चला कि उक्त पोस्ट एसआई राधा पासवान (User id @Vardaan 1430) के एक्स हैंडल से वायरल किया गया था। पोस्ट में परीक्षा परिणाम को लेकर भ्रामक बातें फैलायी जा रही हैं। तफ्तीश में पता चला कि पोस्ट 30 अप्रैल को अपलोड की गई थी। पोस्ट में अब और नहीं अन्याय, की इमेज लगाते हुए तीन मांग रखी गयी। पहली स्कोर कार्ड जारी किया जाए, दूसरा 4543 में 2000 पोस्ट बढ़ायी जाए और तीसरा वेटिंग लिस्ट जारी की जाए। उक्त पोस्ट डीजीपी, सीएम समेत सात लोगों को किया गया था। एक्स हैंडल द्वारा सात लोगों को फॉलो किया गया है, जबकि 50 फॉलोवर्स हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि मामले में सरकारी कार्य में बाधा, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल द्वारा जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play