—विज्ञापन—
OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगती है. आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसका हर सीजन सिर्फ 5 एपिसोड का है. इस सीरीज में एक छोटे परिवार की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 9.1 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है. यह सीरीज पंचायत जैसी सीरीज को भी कड़ी टक्कर देता है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
इस सीरीज में आपको कोई बड़े सुपरस्टार देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन यह सीरीज बिना किसी बड़े स्टार के भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. इस सीरीज में संतोष मिश्रा (जमील खान), उनकी पत्नी शांति (गीतांजलि कुलकर्णी) और उनके दो बेटों की कहानी देखने को मिलती है. अब आप तो इस सीरीज का नाम समझ ही गए होंगे. अगर आप अब भी सीरीज का नाम नहीं समझ पाए है, तो हम आपको इसका नाम अगली स्लाइड में बताएंगे.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, उसका टाइटल गुल्लक है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को अपना दीवानी बना रही है. इस सीरीज में आपको एक मीडिल क्लास की कहानी देखने को मिलती है, जो घर की छोटी-छोटी जरूरतों के बीच अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं. यह सीरीज देखते ही आपको अपने माता-पिता की याद आ जाएगी.
आपको बता दें कि गुल्लक सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. इस सीरीज के हर सीजन में 5 एपिसोड है, जिसे आप आसानी के साथ देख सकते है. यह सीरीज आपको पुरे टाइम बांधकर रखती है. अगर आपने यह सीरीज एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
अगर आपने अभी तक ‘गुल्लक सीरीज’ नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखने का प्लान बना सकते हैं. गुल्लक एक ऐसी सीरीज है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर देख सकते है. इस सीरीज में आपको न तो हिंसा है और न ही कोई अश्लीलता देखने को मिलती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in