भास्कर न्यूज | चतरा ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन के तत्वावधान में बहरीन में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आज भारत के एहतेशाम अंसारी का मुकाबला पाकिस्तान के अवान आकिब से होगा। मालूम हो कि एहतेशाम अंसारी झारखंड के चतरा का रहने वाला है। इन्होंने मिक
जबकि अवान अपने पांच मुकाबलों में से 3 में विजयी रहे हैं। इनकी फाइट लाइट वेट कैटेगरी में होगी।एहतेशाम के इस मुकाबले को लेकर देश भर के लोगों की नजर है। भारतीय समय अनुसार एहतेशाम की फाइट कल सुबह 8: 30 बजे बहरीन के इसा शहर में होगी। कई इंटरनेशनल टीवी चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण होगा। चतरा की गलियों से सीधे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक। पहुंचने के लिए एहतेशाम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उसने अपने करियर की शुरुआत रेसलिंग से की थी। रांची में रेसलिंग की शुरुआत करने के बाद उसे इसी में मन लगने लगा। रेसलिंग का आकर्षण उसे जल्दी ही खींचकर दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसने मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू किया। इसके बाद उसने बेंगलुरु और हरियाणा में भी एमएमए की ट्रेनिंग ली। बाद में ट्रेनिंग के लिए रूस भी गए। उनका लक्ष्य यूएफसी में फाइट करना है। यूएफसी (अल्टीमेट फाइट चैंपियनशिप) एमएमए का दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। जिसका मुख्यालय अमेरिका में है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.