नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नई सुविधाओं के साथ लांच किए गए नए आधार ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में ऐप को 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया है। इसके साथ ही, लोग ऐप से जुड़ी सुविधाओं को भी तेजी से लाभ उठा रहे हैं। नया आधार ऐप लोगों को कई जरूरी सेवाएं सीधे स्मार्टफोन पर उपलब्ध करता है। अब आधार से जुड़े कई काम घर बैठे ऐप के जरिए किए जा सकते हैं। इसी का नतीजा है कि अब तक करीब 40 लाख लोगों ने ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया है। वहीं, करीब 8.5 लाख लोगों ने ऐप से अपना पता अपडेट किया है। यह ऐप आधार धारकों को अपनी पहचान सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से दिखाने, साझा करने और सत्यापित कराने की सुविधा देता है। इसमें लोगों की निजता का भी विशेष ध्यान रखा गया है。
आधार ऐप का उपयोग होटल में चेक-इन, अस्पताल में भर्ती होने, आगंतुक प्रबंधन, कार्यक्रमों में प्रवेश, गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स की पहचान सत्यापित करने जैसे कई कार्यों में किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि आधार ऐप के बढ़ते उपयोग से लोगों के लिए पहचान संबंधी सेवाएं पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और डिजिटल हो रही हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नए ऐप में काफी सारी सुविधाओं को जोड़ा है。
ऐप के आने से पहले मोबाइल नंबर और पता बदलवाने के लिए आधार या जन सुविधा केंद्र पर जाने की जरूरत होती थी लेकिन ऐप में फेस ऑथेंटिफिकेशन की सुविधा को जोड़ा गया, जिसके माध्यम से ऐप उसी मोबाइल नंबर और व्यक्ति की पहचान के साथ सक्रिय होता है, जिसका आधार है। ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार नंबर डालना होगा है। उसके बाद आधार नंबर से संलग्न मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जाता है। ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया के बाद संबंधित व्यक्ति अपने मोबाइल कैमरे के माध्यम से फेस ऑथेंटिफिकेशन करता है। फेस ऑथेंटिफिकेशन की सुविधा के चलते यह प्रमाणित करने में आसानी होती है, जिस व्यक्ति द्वारा अपना मोबाइल नंबर बदला जा रहा है, वह संबंधित व्यक्ति ही है। ऐप के जरिए 75 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा कर अपना मोबाइल नंबर और पता बदल सकते हैं। इसके लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेज भी ऐप पर ही अपलोड करने की सुविधा दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play