विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को बदलते जलवायु परिवेश एवं दूषित पर्यावरण विषय पर विशेष चर्चा-परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भावतोष शर्मा ने जल संरक्षण, पेड़ संरक्षण और पॉलीथीन उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी। प्रत्येक परिवार को हरित घर बनाने का संकल्प लेना चाहिए और जल की बर्बादी रोकने के लिए सजग रहना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि प्लास्टिक के गमलों की जगह मिट्टी या इको-फ्रेंडली गमलों का उपयोग किया जाए। साथ ही पॉलीथीन का इस्तेमाल केवल अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही हो और उसका पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग कर सही तरीके से निस्तारित करने की बात भी उन्होंने कही। डॉ. शर्मा ने चिंता जताई कि धरती पर भूजल स्रोत लगातार कम हो रहे हैं, जिससे भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे कारगर उपाय है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने उपस्थित लोगों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण छोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र तोमर, स्वयंसेवी संस्थान प्रमुख गुरमीत सिंह, सेवा भारती की प्रांत संयोजक सुनीता भट्ट, साहित्यकार डॉ. प्रतिभा प्रकाश, प्रांत शैक्षिक संघ के उपाध्यक्ष तेजेंद्र धीमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play