ऑनलाइन गेम में 10 लाख हारा तो कर दी हत्या… इंदौर में खौफनाक वारदात – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बेटमा थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के ही गांव के रहने वाले आरोपी रमजान पटेल को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने साथी समीर पटेल की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत और लाखों रुपए के नुकसान ने आरोपी को इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया.
पुलिस को भी गुमराह कर रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक बेटमा थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन सड़क पर कुछ दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही बेटमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. शव की हालत देखकर साफ था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान घाटा बिल्लौद गांव निवासी समीर पटेल के रूप में हुई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की आखिरी बातचीत गांव के ही रहने वाले रमजान पटेल से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर रमजान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया.
ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये हार गया था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी रमजान पटेल ने बताया कि वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो चुका था. उसने बताया कि समीर पटेल ने ही उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगाई थी. धीरे-धीरे वह गेमिंग में इतना फंस गया कि करीब 10 लाख रुपए तक हार बैठा. लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था. इसी तनाव में उसने समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने समीर को मिलने के बहाने बुलाया और फिर अपने साथ फोरलेन हाईवे पर ले गया. वहां सुनसान जगह देखकर उसने बड़े पत्थर से समीर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. फिलहाल बेटमा थाना पुलिस ने आरोपी रमजान पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News