Tamil Nadu Political News: तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने के बाद एक बड़ा उलटफेर हुआ है, AIADMK ने भी टीवीके को अपना समर्थन दे दिया है, पहले चर्चा थी कि AIADMK और DMK एकसाथ आ सकती है.
Trending Photos
AIADMK Support to TVK: तमिलनाडु में TVK ने सरकार बना ली है, इसी बीच अब AIADMK ने भी टीवीके को अपना समर्थन दे दिया है. AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा कि हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता, हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने का है, जिसके चलते हमने TVK को समर्थन दिया है.
साथ ही साथ कहा कि हम लोगों का जनादेश स्वीकार करते हैं, लोगों का जनादेश TVK के लिए नहीं है, जनादेश मुख्यमंत्री विजय के लिए है. जनादेश विजय के मुख्यमंत्री बनने के लिए है. हम मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हैं और हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली TVK सरकार को अपना समर्थन देते हैं.
चेन्नई, तमिलनाडु: AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा, “…हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।”
“हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के ख़िलाफ़ की थी। 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के ख़िलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया… pic.twitter.com/h3FAlLWk6y
चेन्नई, तमिलनाडु: AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा, “…हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।”
“हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के ख़िलाफ़ की थी। 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के ख़िलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया… pic.twitter.com/h3FAlLWk6y
May 12, 2026
TVK को समर्थन देने का किया फैसला
इसके अलावा कहा कि हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी, 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के खिलाफ रही है, इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए. हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता, उन्होंने ऐसी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं, और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने पर होना चाहिए. आखिरकार हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.