ऑपरेशन दहन, 2.27 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट – Live Hindustan

ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 40 मुकदमों से संबंधित करीब 2.27 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण कराया है एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने ये कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 23 जून को सीतापुर जिले के माहोली स्थित स्टार पोलोटेक कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी में इंसीनेरेटर मशीन के माध्यम से पर्यावरणीय व विधिक मानकों का पालन करते हुए कुल 24.913 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 9.84 किलोग्राम गांजा, 10.060 किलोग्राम डोडा चूर्ण, 3 किलोग्राम चरस, 110 ग्राम अफीम, 101 ग्राम स्मैक और 1.802 किलोग्राम नशीला पाउडर व नशीली गोलियां शामिल हैं।
यह कार्रवाई नोडल नारकोटिक्स सेल एएसपी पश्चिमी अमित कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। इस दौरान सीओ कार्यलय जावेद इकबाल खान, नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी, आरक्षी युगलेश कुमार, आरक्षी मोहम्मद रिजवान, एसआई विनोद कुमार व जीआरपी थाना लखीमपुर के मुख्य आरक्षी उमेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत आगे भी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News