बरसेर। बाइक चोर गिरोह को मुरादाबाद की पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे चोरी की कुछ बाइकें भी बरामद की हैं।थाना सिरौली की पुलिस चौकी नबाबपुरा के गांव पृथ्वीपुर के छह युवक बरेली के अलावा मुरादाबाद, बदायूं, संभल क्षेत्रों में चार साल से बाइक चोरी करते हैं। नबाबपुरा चौकी पुलिस को बाइकें चोरी करने वालों की जानकारी भी नहीं मिली,वहीं मुरादाबाद में बाइक चोरी की घटनाओं के बढ़ने पर कटघर क्षेत्र में एक युवक सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते दिखा तो चोर की तलाश शुरू की। मंगलवार को मुरादाबाद पुलिस युवक को साथ लेकर सिरौली के गांव पृथ्वीपुर में गैंग की तलाश को आई थी।
छापामार गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे चोरी की कुछ बाइकें बरामद की हैं। पृथ्वीपुर के युवक पिछले चार साल से मुरादाबाद में रहकर बाइकें चोरी करने लगे। मुरादाबाद तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से बाइक चोरी कर यहां लाकर बेचने लगे और एक पूरा गिरोह बनाकर और वारदात करने लगे। यहां पर चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर बेचने लगे। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस एक युवक को साथ लाई थी और उसकी निशानदेही पर एक और युवक को पकड़ ले गई है। चोरी की बाइक भी पकड़ी गई हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play