'ऑपरेशन सिंदूर में S-400 का हुआ इस्तेमाल…', रूसी राजदूत ने बताया कैसा रहा मिसाइल डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन – आज तक

Feedback
रूस ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 और सुपर सोनिक क्रूज मिसाइलें ने अपने प्रदर्शन से आदर्श प्रस्तुत किया है. रूस का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने स्पष्ट रूप से अपने लक्ष्य बताए उनकी पहचान की और कार्रवाई की. भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने दिल्ली में कहा कि जहां तक हमें जानकारी है इस ऑपरेशन के दौरान S-400 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था. 
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने स्पष्ट रूप से अपने लक्ष्यों को बताया, इनकी पहचान की और फिर इन पर एक्शन लिया. उन्होंने कहा कि जहां तक ​​हमें पता है  ऑपरेशन के दौरान एस-400 प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था और ब्रह्मोस मिसाइलों को शामिल किया गया था और उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इन हथियारों का प्रदर्शन अनुकरणीय था. 
भारत की ओर से S-400 मिसाइलों की और यूनिट खरीदने के प्रस्ताव पर डेनिस अलिपोव ने कहा कि अन्य मुद्दों की तरह इस पर भी चर्चा जारी है, ये चर्चा निरंतर चल रही है, लेकिन इस समय इस चर्चा के परिणामों के बारे में बात करना मेरे लिए गलत और समय से पहले होगा.
बता दें कि भारत ने 7 मई को भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों पर कार्रवाई किया और इन्हें नष्ट कर दिया. इस ऑपरेशन में भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया था. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 100 आतंकी मारे गए थे जबकि 30-40 पाकिस्तानी सेना के जवान और अधिकारी मारे गए. 
ब्रह्मोस मिसाइल पर राजदूत डेनिस अलिपोव ने कहा कि “ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण भारत में किया जाता है, यह एक इंडियन मिलिट्री प्रोडक्ट है, रूस के साथ संयुक्त सहयोग का प्रोडक्ट है, हमारे पास इन हथियारों को डिजाइन करने और उत्पादन करने वाला एक संयुक्त उद्यम है और हम इस सहयोग के परिणामों से बहुत संतुष्ट हैं. इसकी बहुत आशाजनक संभावनाएं हैं. और हम उस ट्रैक पर विस्तार करना चाहते हैं, जैसा कि हमने चर्चा की है कि पाइपलाइन में पहले से कई चीजें हैं और कुछ कार्यान्वित किए जा रहे हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर डेनिस अलिपोव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कहीं भी कोई ऐसा व्यक्ति है जो प्रधानमंत्री मोदी की साख पर संदेह करता हो. उनका मजबूत नेतृत्व देश को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता दिला रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News