ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम विंग के अध्यक्ष बने प्रिया शरण – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | अमृतसर
ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ने पंडित प्रिया शरण शास्त्री को एंटी क्राइम विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इसके साथ एंटी क्राइम विंग की ओर से कुलदीप रंधावा पंजाब वाइस प्रधान बनाया गया। उन्हें यह नियुक्ति ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसा सिंह आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष वूमेन सेल से मैडम पवनजीत कौर मान की ओर से दी गई।
मकबूलपुरा में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के सदस्य शामिल हुए। बता दें कि पंडित प्रिया शरण शास्त्री पहले ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के क्राइम विंग में पंजाब उपाध्यक्ष रहे हैं। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस अवसर पर पंजाब प्रधान सुखजीत सिंह संधू, चेयरमैन पंजाब चंद्र मोहन, गुरप्रीत सिंह, शंकर सिंह, देहाती प्रधान अमृतसर संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सभरा, लखविंदर सिंह कलेर, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन सुपनदीप सिंह, सरबजीत सिंह रंगरेटा, मनदीप कौर, मनदीप सिंह तरसिका, मनदीप सिंह चीचा, गुरप्रीत सिंह लद्देवाल आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News