Edited By Shahzad Khan
'ओ साथी रे' सीरीज OTT पर कब देगी दस्तक? (Pic- Netflix)
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं एक बार फिर इम्तियाज अली अपनी एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. यह एक रोमांटिक सीरीज होने वाली है, जिसमें अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
हम इम्तियाज अली की जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘ओ साथी रे’ है. अगर आपको भी निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो यह आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह रोमांटिक सीरीज कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ को ज्यादा शो देने के लिए ‘पायर’ के शोज में हुई कटौती? AICWA ने FIR दर्ज कराने की मांग
इम्तियाज अली की नई सीरीज ‘ओ साथी रे’ 4 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. इस वेब सीरीज की रिलीज डेट की जानकारी नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट कर शेयर की है. बता दें कि इम्तियाज अली की यह वेब सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में ‘ओ साथी रे, अलग हुए कपल की लव स्टोरी लिखा है.
आपको बता दें कि इम्तियाज अली की सीरीज का डायरेक्शन आरिफ अली कर रहे हैं. इस सीरीज में अर्जुन राम पाल, अदिति राव हैदरी के साथ अविनाश तिवारी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. दरअसल, ‘ओ साथी रे’ सीरीज पर बात करते हुए इम्तियाज अली ने बताया कि ‘ओ साथी रे’ का मिजाज पुराना है. लेकिन यह सीरीज एक मॉर्डन लव स्टोरी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301