Prayagraj News: घाट पर दलदल, अर्घ्य देने के लिए बनाएं रास्ता : डीएम – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। छठ पूजा के पहले संगम सहित सभी घाटों की व्यवस्थाओं का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर शुक्रवार दोपहर तक सभी प्रबंध करने के लिए कहा। जिससे शाम को जब व्रती जुटें तो किसी को किसी प्रकार की समस्या न हो। संगम तट पर जहां छठ पूजा समिति का शिविर लगाया गया है, उसके ठीक सामने गंगा की ओर बढ़ते ही अभी दलदल है। निरीक्षण के दौरान जब डीएम वहां पहुंचे तो मेलाधिकारी ऋषिराज व एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने बताया कि यहां पर रेत और बोरी लगाकर रास्ता बनाया जा रहा है।

डीएम ने निर्देश दिया कि रास्ता ऐसे बनाया जाए जिससे किसी को परेशानी न हो। इसके बाद अफसर रामघाट, अरैल घाट, बलुआघाट सहित सभी घाटों पर पहुंचे। डीएम ने छठ पर्व के अवसर पर घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई, गोताखोर, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट, चेजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिया है। उन्होंने विद्युत विभाग को व नगर आयुक्त सीलम साई तेजा को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने निर्देश दिये है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी एवं मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था व घाटों पर सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था रखने के लिए कहा। उन्होंने गहरे पानी में साइनेज और बैरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी व सेना के अफसर भी साथ रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News