'कंगना रनौत ने बर्बाद की मेरी इमेज', अंजलि अरोड़ा का बड़ा आरोप, छलका दर्द – Aaj Tak

Feedback
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. शो को खत्म हुए भले ही काफी वक्त बीत गया हो, लेकिन अंजलि के दिल में उस दौरान हुई घटनाओं का दर्द आज भी ताजा है. 
हाल ही में प्रियंका शर्मा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि ने खुलकर बात की और कंगना रनौत पर उनकी छवि को धूमिल करने का सीधा आरोप लगाया. अंजलि का कहना है कि उस दौर की कुछ बातें और शो का नैरेटिव आज भी उनके पीछा नहीं छोड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें आज भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.
कंगना ने मेरी छवि खराब की
अंजलि ने बातचीत की शुरुआत में यह साफ किया कि वह कंगना रनौत की आज भी बहुत इज्जत करती हैं और उन्हें एक बड़े मुकाम पर देखती हैं. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि उनकी इमेज खराब करने में कंगना का बड़ा हाथ रहा है. अंजलि के मुताबिक, जब वह शो में गई थीं, तब वह बेहद कम उम्र की थीं और उन्हें दुनियादारी की खास समझ नहीं थी. कम समय में सोशल मीडिया पर मिली शोहरत के बाद वह सीधे इस रियलिटी शो का हिस्सा बन गई थीं, जहां उनके साथ जो हुआ, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया.
शो के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
अपने ऊपर लगे उस विवादित आरोपों के पीछे की पूरी कहानी शेयर करते हुए अंजलि ने बताया कि शो में एंट्री से पहले उनकी टीम से सीक्रेट्स मांगे गए थे. जब उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कोई बड़ा सीक्रेट नहीं है, तो मेकर्स और उनकी टीम ने उनसे जोर देकर कुछ नया बताने को कहा. अंजलि के अनुसार, जब उन्होंने रूस जाने और वहां म्यूजिक वीडियो शूट करने की बात बताई, तो टीम ने एक प्रॉपर कहानी क्रिएट करवाई. उन्होंने रूस के एक किस्से को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिसे बाद में कंगना रनौत ने शो के दौरान एक अलग ही रूप में सबके सामने रखा.
अंजलि ने बताया कि उस वक्त उन्हें यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक मामूली से किस्से को टीआरपी के लिए इतना बड़ा मुद्दा बना दिया जाएगा. उन्होंने केवल रूस में करेंसी एक्सचेंज से जुड़ा एक साधारण सा वाकया शेयर किया था, लेकिन शो में उसे इस तरह से पेश किया गया जिससे उनकी पूरी छवि पर सवालिया निशान लग गया. 
एक्ट्रेस ने बताया, ‘रूस में मैंने ₹5,000 रुपये एक रिसेप्निशनिस्ट से लिए करेंसी एक्सचेंज करने के लिए.  आगे से कंगना रनौत ने शो के दौरान उसको एड्रेस ऐसे किया. ‘तुम 5000 में चली गई’ और वो वहां पर मुझे नहीं पता था कि उसको कैसे जवाब देना है, कैसे उसको पोट्रे करना है.’
वक्त बीतने के साथ चीजें ठीक होने की उम्मीद हर कोई करता है, लेकिन अंजलि के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना है कि शो को खत्म हुए पांच साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग उसी पुरानी बात को घसीटते रहते हैं. सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में आज भी उन्हें भद्दे ताने और वही पुरानी बातें सुनने को मिलती हैं, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. अंजलि का यह दर्द बयां करता है कि डिजिटल फेम की चमक के पीछे कई बार कलाकारों को कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News