खरगोन | राजाधिराज अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी 30 अगस्त भादौ बदी दूज को शाही ठाठ-बांट व लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण करेंगे। शिवडोले में जिले सहित प्रदेशभर से करीब तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे शिवडोला मार्ग व शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। शिवडोला समिति के सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार लाला ने बताया मुख्य झांकी के साथ अन्य झांकियां, साउंड सिस्टम, लोकनृत्य दल, अखाड़े आदि शामिल होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.