वाद विवाद में तान्या शर्मा, जूनियर वर्ग हिंदी निबंध में प्रियंशी, अंग्रेजी निबंध में गौरी प्रथम – Dainik Bhaskar

एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना क्रियान्वयन एवं पालना में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धौलपुर शिवदत्त शर्मा के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाने वाली साहित्यक गतिविधियां एवं सांस्कृतिक लोक कला प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता में राबाउमा विद्यालय धौलपुर में हुआ। वाद-विवाद, हिन्दी एवं अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता, हिन्दी व अंग्रेजी तथा देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिताओं में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रथम समूह (कक्षा 5 से 8 तक) एवं द्वितीय समूह (कक्षा 9 से 12 तक) भाग लेने वाले प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का निर्णायकों द्वारा चयन किया गया।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा एवं उप तनवी भगवान सिंह मीना ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम वाद विवाद हिंदी में प्रथम समूह में आराध्या तोमर एवं द्वितीय समूह में चाहत चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद अंग्रेजी में प्रथम समूह में तान्या शर्मा एवं द्वितीय समूह में आयुषी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग हिंदी निबंध में प्रियंशी, अंग्रेजी निबंध में गौरी शर्मा तथा सीनियर वर्ग में हिंदी निबंध में बल्लू तथा अंग्रेजी निबंध में सुरभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग देशभक्ति एकल गायन में चाहत प्रथम एवं सीनियर वर्ग में तनवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबीईओ कार्यालय के आरपी मोहन प्रकाश शर्मा, प्रतियोगिता प्रभारी प्रीती कुमारी,निर्णायक मण्डल में उप प्राचार्य विनीता शर्मा, उपमा शर्मा, भगवान सिंह मीना, व्याख्याता अखिलेश कुमार मीना, बबिता गर्ग, प्रियंका जिंदल, राजीव तोमर, मुकेश गिरी, श्वेता फौजदार, प्रीती शर्मा अध्यापक प्रीती परमार सहित बृजमोहन शर्मा, वीणा नानबडेकर एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News