बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान के भांजे इमरान ख़ान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. इसपर विवाद बढ़ गया है. यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद की गई है.
इमरान ख़ान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से जुड़े कानून के तहत कार्रवाई की गई है.
इस मामले पर राजनीतिक दलों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है, जबकि कुछ ने इसे सरकार के विरोध में आवाज उठाने से जोड़कर सवाल किए हैं.
अभिजीत दीपके ने सरकार पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उनके बयान के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक मैरी मिलबेन सरकार और बीजेपी के समर्थन में अपनी बात रख सकती हैं, लेकिन OCI कार्डधारक इमरान ख़ान को बीजेपी के खिलाफ बोलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जफर इस्लाम ने कार्रवाई को बताया कानून के मुताबिक
बीजेपी नेता जफर इस्लाम ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है और कानून अपना काम कर रहा है.
सरकार के खिलाफ जाने वालों पर कार्रवाई होती है-नाना पटोले
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने इमरान ख़ान के मामले पर कहा, “मुझे असलियत नहीं पता, लेकिन जो कोई भी सरकार के खिलाफ जाता है, उसे आतंकवादी करार दे दिया जाता है.” उन्होंने यह बात मुंबई पुलिस की तरफ से अभिनेता इमरान ख़ान को ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ के प्रावधानों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहे जाने के संदर्भ में कही.
अशोक पंडित ने भी दी प्रतिक्रिया
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इमरान ख़ान को भारत छोड़ने के लिए कहे जाने के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है. और सच कहूं तो, मुझे यकीन है कि उन्हें ‘SIR’ (सर) का फुल फॉर्म भी नहीं पता होगा. मुझे इस बात का पूरा यकीन है, क्योंकि उन्होंने जिस तरह की समझदारी दिखाई है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि उन्हें या बल्कि सड़कों पर चलने वाले ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होगा कि ‘SIR’ का फुल फॉर्म क्या है.
बीजेपी नेता किरीट सोमैया का बयान
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “इमरान ख़ान एक अमेरिकी नागरिक हैं. वह भारत में अराजकता फैलाने की साजिश में शामिल हैं. मैंने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.”मैं मुंबई पुलिस की तरफ से इमरान ख़ान को दिए गए उस आदेश की निंदा करता हूं, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. मैं हर उस व्यक्ति के साथ खड़ा हूं. चाहे वह भारतीय नागरिक हो या न हो, जो सरकार के प्रति अपनी असहमति जताना चाहता है.
संजय राउत का तीखा बयान
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, ‘इमरान ख़ान देश के एक एक्टर हैं, अभिनेता हैं, कलाकार हैं . देश के युवाओं का आवाज बनकर वो आंदोलन में शामिल हो गए तो सरकार डर गई. उनको विदेशी नागरिक ठहराया और उनको बोला देश छोड़कर जाइए. बॉलीवुड में और भी कलाकार हैं, जो विदेशी नागरिक हैं. कोई कनाडाई है, कोई दुबई का है, कोई UAE का है, कोई और किसी देश का है, तो सबकी लिस्ट निकालो और सबको बोलो चले जाओ. एक कलाकार ने आंदोलन में हिस्सा लिया इसलिए आप बोलते हैं चले जाओ. आप कौन होते हैं?… ध्रुव राठी आंदोलन में सहभागी हुआ, वो भी विदेशी नागरिक है. जर्मन का नागरिक है, आंदोलन में सहभागी हुआ, उसको तो नहीं बोला कि आप जाओ तो शेख हसीना को पहले बाहर निकालो, आपने उसको जो पनाह दी है. ऐसे बहुत लोग इस देश में हैं जो बीजेपी के कृपा से देश में रहते हैं.”
हाई कोर्ट जाएंगे इमरान ख़ान
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इमरान ख़ान नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. वो वकील जुल्फिकार मेमन के जरिए शुक्रवार या सोमवार तक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं. पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है.
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.