मुजफ्फरपुर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 16 अक्तूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगी। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इसमें शामिल है। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत नई दिल्ली जंक्शन से जयनगर आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) प्लेटफॉर्म 13 के बदले प्लेटफॉर्म एक से रवाना होगी। वहीं, जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) का प्लेटफॉर्म 12 से बदलकर सात किया गया है। पटना होकर नई दिल्ली से राजगीर के बीच चलने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म आठ के बदले एक से रवाना होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play