कनाडा के हैमिल्टन में 29 वर्षीय भारतीय ट्रक ड्राइवर तरनप्रीत सिंह सिद्धू संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस को हत्या का शक है और जांच जारी है। …और पढ़ें
कनाडा में भारतीय ट्रक ड्राइवर मृत मिला।
कनाडा में भारतीय ट्रक ड्राइवर तरनप्रीत सिद्धू मृत मिले।
पुलिस को हत्या का शक, जांच जारी है।
शव हैमिल्टन के स्टोनी क्रीक में मिला।
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के हैमिल्टन में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 29 साल के तरनप्रीत सिंह सिद्धू बुधवार को ओटावा से 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में हैमिल्टन के स्टोनी क्रीक इलाके में एक पुलिया के नीचे मृत पाए गए।
सीबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सिद्धू 2022 में भारत से कनाडा आए थे और ब्रैम्पटन में रह रहे थे। सिद्धू हैलिफैक्स में भी रह चुके थे। सिद्धू की मौत के हालात की जांच चल रही है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें यकीन है कि सिद्धू की हत्या उस जगह पर नहीं हुई थी जहां उनका शव मिला था। जांचकर्ता गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी राबर्ट डिलानी ने बताया कि एक शख्स को सिद्धू चट्टानों के पास, कम गहरे पानी में आंशिक रूप से डूबे हुए मिले।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद, जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्हें शक है कि सिद्धू की हत्या की गई थी। पुलिस ने मौत की वजह नहीं बताई है और जांच करने वाले उन सभी लोगों से संपर्क करने को कह रहे हैं, जो मौत से पहले सिद्धू के संपर्क में थे।