Patna News: वीडियो बनाने से रोकने पर महिला सिपाहियों को दांत कांटे, चार गिरफ्तार – Hindustan

Patna News: मसौढ़ी थाना में शुक्रवार की आधी रात विडियो बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने ड्यूटी में तैनात महिला सिपाहियों पर हमला कर दिया। दांत काटने से दो महिला सिपाही जख्मी हो गई। वहीं, हमलावरों पर बदसलूकी करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की कोशिश भी की। इस मालमे में पुलिस ने आरोपित एक महिला और एक युवती सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पुलिस पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शराब पीने में गिरफ्तार दो लोगो को भी जेल भेज दिया गया है।
थानेदार विवेक भारती ने बताया कि इस संबंध में थाने के एएसआई ललन कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में श्याम नगर मोहल्ला निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार, राहुल कुमार, पुत्री सोनी कुमारी, पत्नी पुनम देवी शामिल थीं। पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि दो लोगों ने शराब पी रखी थीं। इसकी सूचना के बाद मसोढ़ी पुलिस की टीम शराब के नशे में धूत दो युवकों श्याम नगर के अरविंद कुमार और उसके दोस्त दोलपुर निवासी रविरंजन कुमार यादव को गिरफ्तार कर थाने लेकर गई। दोनों को हाजत में बंद कर दिया गया था। आरोपितों के बारे में पुलिस को सूचना अरविंद के पाटिदारों ने दी थी। बताया जाता है कि शराब पी रखे युवकों को छोड़ देने के शक में पाटिदार रोहित कुमार, राहुल कुमार, उसकी बहन सोनी कुमारी और मां पुनम देवी थाना पहुंच गए और आरोपितों के विडियो बनाने लगे।वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वीडियो बनाने से मना किया तो सभी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और पुलिस के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान मां पुनम देवी और बेटी सोनी कुमारी थाने में तैनात महिला सिपाही कमला कुमारी और मधु कुमारी के साथ उलझ गईं और हाथ पर दांत कांट कर दोनों महिला सिपाहियों को जख्मी कर दिया। आरोपितों ने महिला सिपाहियों की वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की भी कोशिश की। शोरगुल सुनकर जुटे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया और आरोपित सोनी कुमारी और पुनम देवी को मौके से धर दबोचा। अन्य दो हमलावर रोहित और राहुल कुमार थाना से भागने में सफल रहे। मसौढ़ी पुलिस ने बाद में छापामारी कर रोहित और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News