Virgo Horoscope Today, 8 May, 2026: आज आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कोई छोटा बदलाव कर सकते हैं। ये आपके काम करने का तरीका, पढ़ाई की आदत, स्टाफ से जुड़ा मामला या शरीर का कोई छोटा सा संकेत भी हो सकता है। आज कुंभ राशि में चंद्रमा आपको प्रैक्टिकल सोच देगा इसलिए सिर्फ आदत की वजह से किसी पुराने तरीके को मत अपनाइए। आज आप दिन के उस हिस्से पर ध्यान देने की कोशिश करें जहां सबसे ज्यादा टाइम खराब होता है। चीजों को प्रियॉरिटी के हिसाब से पूरा करना शुरू करें। आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत नहीं करनी है बल्कि अपने तरीके को थोड़ा आसान बनाने की जरूरत है। चीजें खराब हो रही हैं तो खुद दोष ना दें। अपने तरीके को बदलकर आप हर चीज को आसान और सही बना सकते हैं।
आज प्यार का एहसास छोटी-छोटी बातों के जरिए महसूस हो सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो समय पर दिया गया जवाब, कोई छोटा काम कर देना या रोजमर्रा की परेशानी में साथ देना आपके पार्टनर को अच्छा महसूस कराएगा। हर बार प्यार जताने के लिए बड़ी-बड़ी चीजें करनी जरूरी नहीं होती हैं। छोटे जेस्चर्स से भी अच्छा महसूस करवाया जा सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो काम, पढ़ाई या फिर किसी रोज आने जाने वाली जगह से जुड़ा हो। रिश्ता बहुत ही सिंपल से माहौल में शुरू हो सकता है लेकिन उसमें अपनापन जरूर महसूस होगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को जल्दी जज ना करें। जो इंसान आपकी छोटी बात याद रखे या बिना कहे मदद करे वो अच्छा लग सकता है लेकिन भरोसा धीरे-धीरे ही बनने दें। अपनी ओर से जल्दबाजी ना करें।
ऑफिस में बार-बार आने वाली किसी परेशानी को ध्यान से देखने की जरूरत है। आज आपसे फाइल, रिपोर्ट, कस्टमर रिप्लाई, टीमवर्क या किसी दोहराई जाने वाली गलती से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में गलती सुधारने की बजाय उसकी असली वजह समझिए ताकि आगे से ये दिक्कत फिर ना हो। बिजनेस से जुड़े लोगों को स्टाफ, डिलीवरी, पैकेजिंग या काम के टाइम में बदलाव करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई का तरीका एक बार बदलकर देखें। कुछ सबजेक्ट के नोट्स बना लें तो किसी को प्रैक्टिकल के रूप में समझें। आज अगर काम की स्पीड धीमी लगे तो तरीका थोड़ा सा बदलकर देखें। एक छोटी प्लानिंग भी आपके ऊपर के प्रेशर को कम कर सकती है।
आज रोज होने वाले छोटे खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। सब्सक्रिप्शन, हेल्थ से जुड़ा सामान, ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने या ऐप्स पर किए गए खर्चे आपके बजट को थोड़ा बिगाड़ सकते हैं। हर हफ्ते या महीने में होने वाले खर्चों को आज ध्यान अगर दिमाग थका हुआ है या दिन बहुत उलझा हुआ है तोसे देखें। छोटी गलती अभी सुधार लेंगे तो आगे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। ट्रेडिंग से बचना बेहतर रहेगा। जो चीज काम की नहीं है उसे हटाना बेहतर होगा। अभी किया गया छोटा सुधार आगे बड़े नुकसान से बचा सकता है।
आज तनाव, पाचन, नींद, शरीर में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है। इसकी वजह जरूरत से ज्यादा भारी रूटीन हो सकता है। हो सकता है काम मुश्किल ना हो लेकिन तरीका थका देने वाला हो। आज किसी अच्छी आदत को आसान तरीके से अपनाइए। टाइम से खाना खाएं, स्क्रीन टाइमिंग थोड़ी कम करें। काम से बीच में स्ट्रेस ना लें। अपनी हेल्थ को बोझ के तौर पर ना देखें। छोटा-छोटा बदलाव करके आप रूटीन सही कर सकते हैं और ये असर भी खूब करेगा। शाम में ज्यादा चीजें ना करें। खुद को आराम दें और समय पर सोने की पूरी कोशिश करें।
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play