डॉ. राम प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे मगही और हिंदी के साहित्यकार – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज|बक्सर
मगही अकादमी (गया), मगही लोक, तूतवाड़ी और गया जी के तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. राम प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार 2026 प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मगही के ‘भारतेन्दु’ और ‘दधीचि’ कहे जाने वाले ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डॉ. राम प्रसाद सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 10 जुलाई 2026 को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रो. उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि चयन समिति इस वर्ष मगही और हिंदी के एक-एक साहित्यकार को पुरस्कृत करेगी, जबकि एक अन्य साहित्यकार को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। चयनित होने वाले प्रत्येक साहित्यकार को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों का चयन पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें मगही और हिंदी के वरिष्ठ विद्वान शामिल होंगे।
इच्छुक साहित्यकार अपनी दो प्रकाशित कृतियां 20 जून 2026 तक ‘प्रो. उपेन्द्र नाथ वर्मा, मगही लोक, तूतवाड़ी, गया-823001’ के पते पर भेज सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों को चयन समिति के समक्ष समीक्षा के लिए रखा जाएगा। वर्ष 1980 से निरंतर संचालित यह गौरवशाली पुरस्कार अब तक कुल 86 साहित्यकारों को दिया जा चुका है। पिछले वर्ष यह सम्मान मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में केंद्रीय मंत्रियों और कुलपतियों की गरिमामयी उपस्थिति में दिया गया था। इस वर्ष यह भव्य समारोह 10 या 12 जुलाई को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित होगा। इस बैठक में क्षेत्र के कई दिग्गज शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. अश्विनी, डॉ. चन्द्रदीप, डॉ. दीपा, डॉ. बी.के.पी. वर्मा, डॉ. ब्रजनंदन, डॉ. दिलीप, डॉ. अचल, डॉ. भूपेन्द्र और प्रो. उमाशंकर प्रमुख रूप से शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News