कपूरथला में युवक ने सुसाइड किया: पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया, महिला संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था – Dainik Bhaskar

कपूरथला में आज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक हरप्रीत सिंह (20) मोगा जिले के तलवंडी नौबहार गांव का रहने वाला था। वह कपूरथला में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना हमीरा गांव की है, जहां उसने पंखे से चुन्नी
मृतक के भाई कुलदीप सिंह और मां परमजीत कौर ने महिला और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हरप्रीत कुलवंत कौर नामक महिला के साथ रह रहा था। परिवार ने पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि वह कपूरथला के हमीरा गांव में है।
कुलदीप के अनुसार, कुछ दिन पहले हरप्रीत ने फोन कर बताया था कि उसकी लिव-इन पार्टनर का पहला पति वापस आ गया है। पहले पति ने धमकी दी थी कि वह हरप्रीत को मार देगा। हरप्रीत ने फोन पर कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के नाम भी बताए थे।
थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। अभी तक पीड़ित परिवार ने आधिकारिक बयान दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पंखे से चुन्नी बंधी हुई थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News