कबीर की कविता धार्मिक व सामाजिक संघर्ष का प्रतिबिम्ब – Live Hindustan

समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग व उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीरदास की जयंती पर मंगलवार को संगोष्ठी हुई। विषय था, नागरिक राष्ट्र के निर्माण में कबीर की कविताओं का औचित्य।

संगोष्ठी की अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉ. एसएमएएस रजी ने की। संगोष्ठी में आमंत्रित अतिथि वक्ता के रूप में रामचरित्र सिंह महाविद्यालय, मंझौल के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार पासवान उपस्थित थे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर की कविताओं में समसामयिक धार्मिक, जातीय एवं सामाजिक संघर्षौ का प्रतिबिम्ब प्रतिबिम्बित होते हैं। उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। इस क्रम में बेहतरीन विचार रखने वाले प्रदीप कुमार, लाली कुमारी एवं सोनम कुमारी (विद्यार्थियों ) को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ जितेन्द्र प्रसाद, नथुनी यादव, रामधनी शर्मा, दीपमाला, पल्लवी, काजल, सुप्रिया, अर्शव प्रीति आदि उपस्थित थे। मंच संचालन आशुतोष कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दीपमाला कुमारी ने किया।

इधर जनवादी लेखक संघ जिला इकाई की ओर से कबीर दास और उनकी रचनाएं विषय पर परिचर्चा थी। अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष शाह ज़फ़र ने की। विषय प्रवेश के साथ संचालन जिला सचिव डॉ अरूण अभिषेक ने किया। संत कबीर दास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में शाह ज़फ़र इमाम ने कहा कि 600 सालों बाद भी कबीर को याद करना ही उनकी प्रासंगिकता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शायर कासिम सबा, नरेंद्र कुमार टुनटुन, डॉ तारकेश्वर पंडित, शंकर प्रसाद साह, चन्द्रेश्वर राय, अमलेन्दु कुमार, चन्द्रेश्वर राय सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News