पचगांव मेट्रो का ग्लोबल सिटी में स्टेशन बनेगा – Live Hindustan

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित सेक्टर-56 से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का एक स्टेशन सेक्टर-36ए में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी में बनाया जाएगा। करीब 35 किमी लंबे इस मेट्रो रूट में 28 स्टेशन प्रस्तावित किए हैं। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने डीपीआर को अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। एचएमआरटीसी ने राइट्स को वाटिका चौक से लेकर पचगांव तक मेट्रो रूट की योजना तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया था। इसकी एवज में इस कंपनी को करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। ड्रॉफ्ट डीपीआर तैयार होने के बाद फैसला लिया गया कि इस मेट्रो मार्ग को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो के सेक्टर-56 स्टेशन से जोड़ा जाए। 22 अक्टूबर, 2024 को इस मेट्रो मार्ग को लेकर शहरी एवं आवासन मंत्रालय में एक बैठक हुई थी। इसमें फैसला हुआ था कि इस परियोजना के निर्माण में आने वाली लागत को हरियाणा सरकार वहन करेगी। 16 जनवरी, 2025 को राइट्स ने इस मेट्रो के निर्माण को लेकर फंड की रिपोर्ट रखी। इसके मुताबिक निर्माण राशि में से 10 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से ली जाएगी। बची राशि में से 20 प्रतिशत हरियाणा सरकार वहन करेगी और 80 प्रतिशत राशि बैंकों से ऋण के रूप में ली जाएगी। इस मेट्रो रूट के निर्माण में करीब 10 हजार 428 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सेक्टर-36ए में करीब एक हजार एकड़ में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी को इस मेट्रो मार्ग से जोड़ने की एवज में एचएसआईआईडीसी की तरफ से इस परियोजना के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। ग्लोबल सिटी में रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाईयां होंगी। ऐसे में ग्लोबल सिटी के विकसित होने के बाद लीगों को परिवहन संबंधी किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

यहां प्रस्तावित हैं स्टेशन इस मेट्रो रूट के तहत सेक्टर-56, 61, 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-88, सेक्टर-84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, गांव कांकरौला, सेक्टर-एम15, सेक्टर-एम6-7, सेक्टर-एम-चार, सेक्टर-एम-आठ, सेक्टर-एम8 (तीन-ए), मानेसर, सेक्टर-पी4, सेक्टर-पी5, सेक्टर-पी-7 और पचगांव में स्टेशन बनेंगे।

रैपिड मेट्रो से जुड़ेगी पचगांव मेट्रो सेक्टर-56 में गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो के स्टेशन से जुड़ेगी। गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन से सेक्टर-61 के समीप इसका जुड़ाव होगा। दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन से पचगांव में इसका जुड़ाव होगा। पचगांव में इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात दबाव कम होगा इस मेट्रो रूट के निर्माण के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात दबाव कम हो जाएगा। पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो से ग्लोबल सिटी के अलावा मानेसर औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्र के सेक्टर जुड़ेंगे। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे लोग या तो सिटी बस, ऑटो या निजी वाहन से जाते हैं। गुरुग्राम और मानेसर के बीच में गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की करीब 25 बस चलती हैं। मेट्रो शुरू होने पर यात्रियों को आवागमन में लाभ मिलेगा।

दो और मेट्रो मार्ग से जुड़ेगी एचएमआरटीसी ने सेक्टर-56 से सेक्टर-पांच और भोंडसी से गुरुग्राम-रेलवे स्टेशन तक मेट्रो मार्ग प्रस्तावित किए हैं। ऐसे में सेक्टर-56 के समीप सेक्टर-पांच तक प्रस्तावित मेट्रो से जुड़ जाएगी। इस तरह भोंडसी से गुरुग्राम तक प्रस्तावित मेट्रो से यह मेट्रो वाटिका चौक के आसपास जुड़ेगी। इससे गुरुग्राम-सोहना हाईवे, एसपीआर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गोल्फ कोर्स रोड पर भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News