कभी कमा रही थीं एक करोड़, एक फैसले से बदल गई दुनिया, अब साफ कर रहीं फ्लैट – Live Hindustan

लंदन में काम करने वाली एक भारतीय महिला कभी अच्छी सैलरी पर कंपनी पर काम कर रही थी, लेकिन अचानक एक फैसले ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी। महिला को अपने पति की नौकरी के चलते ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना पड़ा और मेलबर्न में Airbnb अपार्टमेंट में फ्लैट साफ करने का काम शुरू किया। श्वेता देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी की अहमियत में बात की। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह कभी लंदन की एक कंपनी में एक करोड़ रुपये कमाती थीं।
श्वेता पहले लंदन में एक बड़ी कमर्शियल बिजनेस वेबसाइट में ‘हेड ऑफ प्रोडक्ट’ के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने HT.com को बताया कि करियर बदलने से उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई भी नौकरी बड़ी या छोटी नहीं होती, और वह अपने काम से कहीं ज्यादा बढ़कर हैं। 37 साल की श्वेता ने 2023 के आखिर में अपने पति और दो बच्चों के साथ मेलबर्न शिफ्ट होने के लिए लंदन में अपनी बड़ी सैलरी वाली शानदार नौकरी छोड़ दी। इस बदलाव के साथ ही उन्हें अपनी पहचान को लेकर एक संकट का सामना करना पड़ा, क्योंकि श्वेता को मेलबर्न में कोई नौकरी नहीं मिल पाई।
उन्होंने बताया, “मेलबर्न में जॉब मार्केट बहुत अलग है, इसलिए मुझे वह नहीं मिल पाया जो मैं चाहती थी।” विकल्प कम होने के कारण, उन्होंने पहली नौकरी ही स्वीकार कर ली जो उन्हें मिली थी, जो थी Airbnb अपार्टमेंट्स का मैनेजमेंट करना। इसमें अपार्टमेंट्स की सफाई करना, कपड़े धोना आदि शामिल था। महिला ने आगे कहा, ”मैं लंदन में ‘हेड ऑफ प्रोडक्ट’ के पद से मेलबर्न में अपार्टमेंट साफ करने तक पहुंच गई। लंबे समय तक मुझे लगा कि मैं खुद को पूरी तरह से खो चुकी हूं।”
मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी श्वेता 2008 में उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गई थीं। उन्होंने अगले 15 साल उन्होंने लंदन अपना घर और जिंदगी बनाने में बिताए। 2023 तक, वह लंदन में जिस बुटीक वेडिंग रजिस्ट्री में काम करती थी, वहां वह लगभग £100,000 कमा रही थी। यह सालाना लगभग 1 करोड़ के बराबर है। और फिर, जब उनके पति को मेलबर्न में नौकरी मिल गई, तो उन्होंने यह सब छोड़ दिया और मेलबर्न शिफ्ट होने का फैसला किया।
इस बदलाव की वजह से जाहिर तौर पर उसे अपनी लाइफस्टाइल का स्तर नीचे लाना पड़ा। लंदन में श्वेता के पास डिजाइनर बैग, शानदार मेकअप और आर्थिक आजादी थी। मेलबर्न में उसे वैसी लाइफस्टाइल नहीं थी। उन्होंने आगे कहा, “मैं एक बड़ी नौकरी, एक बड़े ओहदे और काफी अच्छी सैलरी से, मेलबर्न में अपार्टमेंट साफ करने के काम पर आ गई।” उन्होंने आगे कहा कि तो श्वेता, जो लंदन में रहती थी, उसके वॉर्डरोब में हमेशा कपड़ों का अंबार लगा रहता था। उसके पास छह-सात जोड़ी जूते, ब्रांडेड मेकअप और हैंडबैग होते थे। वह एकदम रानी-महारानियों जैसी जिंदगी जीती थी वह ओहदा। वह सैलरी। वह वॉर्डरोब। सब कुछ खत्म हो गया।”
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News